अपशब्द क्या हैं, और उनका भाषा विज्ञानं की दृष्टि से क्या योगदान होता है ? साधारणतः वाक्य में, अथवा किसी वार्तालाप में बिना किसी तर्क के प्रवाह से, यों ही अर्थहीन तरह से प्रेषित करे गए वह शब्द जो हमे किसी मलिन (गन्दा ) ,अशिष्ट वस्तु का स्मरण कराते हैं , वह अपशब्द होते है । यहाँ कुछ विचार आवश्यक है । सबसे पहले की (अप )शब्द का प्रयोग वार्तालाप के विषय से किसी स्पष्ट तर्क से नहीं जुड़ा होना चाहिए । अर्थात अगर शब्द किसी तर्कसंगत रूप से विषय से सम्बन्ध रखता है तब वह अपशब्द नहीं है,भले ही वह किसी मलिन वस्तु का स्मरण कराता हो । साधारणतः यौन , यौन क्रिया , प्रजनन प्रक्रिया आदि से सम्बंधित शब्दों को अपशब्दों के लिए प्रयोग करा जाता है । हालाँकि फिर इस प्रकार के प्रयोग के लिए इन शब्दों के किसी स्थानीय रूप का प्रयोग होता है , स्थापित भाषा के स्वरुप का नहीं । स्थापित भाषा के स्वरुप वाला शब्द का प्रयोग वैज्ञानिक , चिकित्सीय अथवा न्यायायिक तथ्य के सन्दर्भ में किया जाता है । भाषा में अपशब्दों का प्रयोग मानव मनोविज्ञान से सम्बन्ध रखता है । मनुष्य अपशब्...