Posts

Showing posts from November, 2026

माइकीवेलिअन व्यक्तित्व और ठग व्यक्तित्व में महीन अंतर होता है।

  माइकीवेलिअन व्यक्तित्व और ठग व्यक्तित्व में महीन अंतर होता है।   मोxx जी के चरित्र में ठग व्यक्तित्व के गुण अधिक हैं, और शुद्ध माइकीवेलिअन व्यक्तित्व के कम।  ठग व्यक्तित्व को आप अशिक्षित, पाठशाला अगम्य संस्करण करके समझ सकते हैं एक माइकीवेलिअन व्यक्तित्व का ! ठग कहीं टिकना नहीं चाहता है , बल्कि उसकी चाहता रफूचक्कर हो जाने की होती है - अलबत्ता आपस बहमूल्य सामान ले कर ! जबकि , एक शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व आप पर सदा के लिए कब्ज़ा करके आपको पाना ग़ुलाम बना लेना चाहता है। उसको भाग निकला नहीं है , बल्कि हमेशा के लिए आप पर सवार हो जाना है ! ठग छुप कर रहना चाहता है , वह हंसी मज़ाक और हास्य में अपने ऐब को छिपाता है, बेशर्मी से क्रोध नहीं दिखाता है , बल्कि कुछ बचाव मुद्रा में पीछे दो कदम होने लगता  है ! शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व  , उलटे , अपने ऐब को सिद्ध करता है , आपको  अपमानित करता है , कम अक्ल होने का -- कि , आपको मालूम ही नहीं था सही बात क्या है ! तो इस तरह से माइकीवेलिअन व्यक्तित्व आपको भी भ्रष्ट करता है , मानक को नीचे गिरा देने की चेष्टा करता ह...