माइकीवेलिअन व्यक्तित्व और ठग व्यक्तित्व में महीन अंतर होता है।
माइकीवेलिअन व्यक्तित्व और ठग व्यक्तित्व में महीन अंतर होता है।
मोxx जी के चरित्र में ठग व्यक्तित्व के गुण अधिक हैं, और शुद्ध माइकीवेलिअन व्यक्तित्व के कम।
ठग व्यक्तित्व को आप अशिक्षित, पाठशाला अगम्य संस्करण करके समझ सकते हैं एक माइकीवेलिअन व्यक्तित्व का !
ठग कहीं टिकना नहीं चाहता है , बल्कि उसकी चाहता रफूचक्कर हो जाने की होती है - अलबत्ता आपस बहमूल्य सामान ले कर !
जबकि , एक शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व आप पर सदा के लिए कब्ज़ा करके आपको पाना ग़ुलाम बना लेना चाहता है। उसको भाग निकला नहीं है , बल्कि हमेशा के लिए आप पर सवार हो जाना है !
ठग छुप कर रहना चाहता है , वह हंसी मज़ाक और हास्य में अपने ऐब को छिपाता है, बेशर्मी से क्रोध नहीं दिखाता है , बल्कि कुछ बचाव मुद्रा में पीछे दो कदम होने लगता है !
शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व , उलटे , अपने ऐब को सिद्ध करता है , आपको अपमानित करता है , कम अक्ल होने का -- कि , आपको मालूम ही नहीं था सही बात क्या है ! तो इस तरह से माइकीवेलिअन व्यक्तित्व आपको भी भ्रष्ट करता है , मानक को नीचे गिरा देने की चेष्टा करता है !
ठग आगे बढ़ना चाहता है -- बड़े लोगों के बीच में !
शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व चाहता है कि कोई उससे बड़ा नहीं दिखे ! वह "बड़े लोगों" को नीचे ला देना चाहता है ! अपने से नीचे !
ठग अभी भी समूह में रहना चाहता है ! एक समूह में ठगी पकड़ी गयी , तो वहां से खिसक लो, दूसरा समूह पकड़ लो , या बना लो !
शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व एक अकेला एकछत्र सम्राट बनना चाहता है ! कोई मुकाबला नहीं।
ठग को एहसास होता है कि वह श्रेष्ठ राजन , श्रेष्ठ राजपाठ नहीं चला सकता है ! तो वह councellors चाहता है !
शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व को लगता है की उससे श्रेष्ठ राजन , श्रेष्ठ राजपाठ चलाने वाला तो दूसरा कोई हो ही नहीं सकता ! उसको कमियां बताने वाले नहीं पसंद है !
ठग चुपके से सुधर करके दिखाना चाहता है- सिद्ध करना चाहता है - की कमी तो कोई पहले से ही नहीं थी। या की, -- बस यही तो योजना का भावी अगला कदम था !
ठग को पुलिस से डर भीतर में समाया होता है ! वह अपराध करने से डरता है ! उसमे गुनाह का बोध होता है !
शुध्द माइकीवेलिअन व्यक्तित्व पुलिस को नहीं मानता है , वह गुनाह बोध भी नहीं रखता है , वह saddist व्यक्तित्व को भी अपने में समाया होता है।
Comments
Post a Comment