पुरानी स्मृतियाँ - 1980s में ठाकुर बाबा से पौराणिक परंपरागत भारतीय मूल्यों को झलकाती कहानियां सुनते हुए गुज़ारी वह सुनहरी साँझें !
दादा के एक दोस्त थे लंका में हमारे घर के ठीक बगल वाले घर में एक ठाकुर जी रहते थे , उनके बार में कभी सुना है ? मटर चाचा या डॉक्टर मौसा से पूछना -- मगर सिर्फ ये की क्या दादा के मित्र थे क्या वह ? या शशांक की मम्मी से। दादा को "भगत जी " केह कर बुलाते थे ठाकुर बाबा। अब , आगे ठाकुर बाबा ने क्या क्या कथाये सुनाई थी दादा को और हम सब को , वह कभी बाद में बात करेंगे। ---------------------------------------------------------------------------xxxx-------------- हमारा परिवार, पापा की ट्रांसफर वाली नौकरी के चलते, 1980 के समय से कई जिलों में रहा है। ट्रांसफर के चलते दीदी का जन्म बनारस में हुआ, मेरा कानपुर में, और कुणाल का आगरा में। सन् 1987-89 में हम लोग दो साल बनारस में भी रहे हैं, वहीं लंका में अपने मकान में। 1980 के दशक में पूरे यूपी को गाँव माना जाता था, केवल पाँच जिलों को छोड़कर। वे पाँच जिले 'KAVAL towns' कहलाते थे—कानपुर, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ। संयोग से पापा के पाँचों जिलों में रहने का सौभाग्य रहा, और वे मथुरा में भी रहे। सांस्कृतिक दृष्टिकोण से...