विभीषण की छवि पूर्वी और पश्चिमी (उत्तर ) भारत में , और उसका सांस्कृतिक महत्त्व
टिपण्णी :-
ये clip ज़रूर किसी राजस्थानी, हरयाणवी आदमी ने बनाई है!
यूपी के पंडितों में विभीषण को धर्मात्मा ही माना गया है! अपने पंडित कहते हैं कि धर्म कभी भी व्यक्ति के वंश के अनुसार तय नहीं किया जाता है। विभीषण भले राक्षस कुल में जन्मा और रावण जैसे आदमी का भाई था, मगर क्योंकि उसने सच का साथ दिया, जो सही बात थी वो कही और वो किया, इसलिए उसे धर्मात्मा माना गया।
राजस्थानी-हरयाणवी बुद्धि में ये बात नहीं जमी! उनके यहाँ थोड़ा "चार्वाक गिरी" चलती है। सो, वे लोग विभीषण को "घर का भेदी (लंका ढहाए)" मानते हैं और जयचंद, मीर जाफ़र की श्रेणी में गिनते हैं।
यूपी के ब्राह्मणों का मत हमेशा से ये रहा है कि—धर्म तो आखिर अपने सगों (अपनों) से झगड़े के दौरान ही तय होता आया है। क्या धर्म था और क्या अधर्म, उसकी परख विवाद और युद्ध में से ही तय हुई है हमेशा—वह भी अपने सगे-सम्बन्धियों से युद्ध के दौरान।
महाभारत में—कौरव और पांडव के युद्ध में। अर्जुन के भीष्म से युद्ध में। अर्जुन और कर्ण के युद्ध में।
रामायण में—राम और दशरथ के बीच वनगमन के समय। लक्ष्मण और सीता के संग चलने पर। रावण और विभीषण पर। राम के सीता त्याग पर।
____________________________
____________________________

Comments
Post a Comment