पुरानी स्मृतियाँ - 1980s में ठाकुर बाबा से पौराणिक परंपरागत भारतीय मूल्यों को झलकाती कहानियां सुनते हुए गुज़ारी वह सुनहरी साँझें !

 दादा के एक दोस्त थे 

लंका में हमारे घर के ठीक बगल वाले घर में एक ठाकुर जी रहते थे ,

उनके बार में कभी सुना है ?

मटर चाचा या डॉक्टर मौसा से पूछना -- मगर सिर्फ ये की क्या दादा के मित्र थे क्या वह ? या शशांक की मम्मी से।  

दादा को "भगत जी " केह कर बुलाते थे ठाकुर बाबा। 


अब , आगे ठाकुर बाबा ने क्या क्या कथाये सुनाई थी दादा को और हम सब को , वह कभी बाद में बात करेंगे।


---------------------------------------------------------------------------xxxx--------------

हमारा परिवार, पापा की ट्रांसफर वाली नौकरी के चलते, 1980 के समय से कई जिलों में रहा है। ट्रांसफर के चलते दीदी का जन्म बनारस में हुआ, मेरा कानपुर में, और कुणाल का आगरा में।

सन् 1987-89 में हम लोग दो साल बनारस में भी रहे हैं, वहीं लंका में अपने मकान में।

1980 के दशक में पूरे यूपी को गाँव माना जाता था, केवल पाँच जिलों को छोड़कर। वे पाँच जिले 'KAVAL towns' कहलाते थे—कानपुर, आगरा, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ। संयोग से पापा के पाँचों जिलों में रहने का सौभाग्य रहा, और वे मथुरा में भी रहे।

सांस्कृतिक दृष्टिकोण से मथुरा की संस्कृति बनारस से बहुत जुदा थी। दोनों क्षेत्रों के लोगों में आपसी प्रतिद्वंद्विता और वैर-भाव भी था (और आज भी गुपचुप तरीके से होता है)। वे हमें अपने से कमज़ोर और खराब मानते थे, खुद को हमसे श्रेष्ठ मानते हैं; और हम उन्हें! 🤓

यह तो हमेशा से चलता आया है, आदमी अपने समाज और संस्कृति को सबसे श्रेष्ठ मानता रहा है। बहरहाल, इन दोनों द्वंद्वों के बीच उच्च और बेहतर वही निकलता रहा है, जिसने दोनों को परखा हो, और दोनों की कमियों और अच्छाइयों को समझकर खुद में अच्छाई को अपना लिया हो।

अब, आगरा और मथुरा रहने से पापा को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे जाटों के भी मित्र बने, मेरठ के त्यागी ब्राह्मणों से दोस्ती हुई, खट्टर और बंसल से मित्र बने, और खुद तो बनारस के हम थे ही।

बहरहाल, बनारस में ठाकुरों से भी दोस्ती हुई, जान-पहचान हुई। ठाकुर हरिश्चंद्र जी, जिनका परिवार लंका में हमारे घर के ठीक बगल वाले मकान में आज भी रहता है। उस समय ठाकुर हरिश्चंद्र जी खुद भी जीवित थे। वे अपने समय में कृषि विभाग से डायरेक्टर या ऐसे ही किसी उच्च पद से रिटायर हुए थे—यानी अपने समय के बेहद सुशिक्षित व्यक्ति थे!

और हमारे बाबा थे पूरे अंगूठाटेक, अनपढ़! मगर फिर भी यह अचरज ही था कि ठाकुर बाबा (हम उन्हें ऐसे ही कहकर पुकारते थे) हमारे बाबा के मित्र थे, प्रत्येक संध्या को हमारे घर आकर बैठते थे, और कुछ किस्से-कहानियाँ सुनाया करते थे!

ये कहानियाँ मैंने, दीदी ने और उनके अपने पोते, गोलू, ने सुनी थीं। हमारे दादा भी सुनने बैठते तो थे, मगर शायद ठाकुर जी की बातों को पूरी तरह पकड़ नहीं पाए थे। कुछ गोल आँखों से, कुछ अबुझ नज़रों से देखते थे ठाकुर जी को!

मगर तब पर भी, दोनों पक्के मित्र थे! शायद एक कारण यह था कि हमारे दादा शिवभक्त थे, और रोज़ सुबह उठकर बिना नागा किए गंगा स्नान करके ही आते थे; जबकि ठाकुर बाबा की सेहत और शरीर इतना समर्थवान नहीं था, हालांकि शायद दोनों की उम्र लगभग एक जैसी रही होगी—या थोड़ा-बहुत आगे-पीछे।

ठाकुर बाबा उम्र के साथ शालीन और विनम्र थे। पोते गोलू को भी तो राह दिखानी थी, आखिर।

उन दिनों घर में टीवी होना ही एक बड़ी उपलब्धि होती थी। और अजब बात थी कि हमारे घर तो कलर टीवी था, और वह भी एक नहीं, दो-दो!!

और टीवी पर आता क्या था? रामायण उसी समय-काल में आया था, याद करें। और एक और धारावाहिक आता था, सैनिकों के जीवन पर! 'फौजी', जिसमें जो मुख्य नायक का रोल अदा कर रहा था, उसका नाम था—शाहरुख खान!! जी हाँ, वही शाहरुख जो आगे चलकर भविष्य में भारत का सुपरस्टार SRK बन गया!

और भी उम्दा कार्यक्रम थे, जैसे एक Sci-fi धारावाहिक 'सिग्मा' (Sigma) और 'इंद्रधनुष'। 'सिग्मा' में एक स्पेसशिप अंतरिक्ष में विचरण करती है, और अलग-अलग ग्रहों पर स्पेसशिप के कर्मदीलों (कर्मियों) के साथ क्या-क्या बीतती है, उसकी कहानी है। 'इंद्रधनुष' में एक बालक किसी काल-यंत्र (टाइम मशीन) के आदमी से मिलकर उसकी शक्तियों से क्या-क्या मज़ेदार किस्से करता था, वे कहानियाँ थीं।

शाम को ठाकुर बाबा इन सब पर ही टिप्पणियाँ करते-करते कुछ-न-कुछ किस्से सुनाते थे। और उस दौरान वे अपने जीवन-अनुभव से मिला ज्ञान भी साझा करते थे कि कहाँ के लोग कैसे होते हैं, वे क्या सोचते-समझते हैं, और इसलिए कैसे-कैसे व्यवहार करते हैं। जाति और धर्म से इंसान का व्यवहार और सोच कैसे ढलती है, और वे क्या करते हैं।

ठाकुर बाबा और भी टिप्पणियाँ देते थे। रामायण, महाभारत और सारी मिथक कथाएँ, पौराणिक कथाएँ उनकी स्मृति से ज़ुबान तक इतनी सरलता से आ निकलती थीं कि बात-बात पर पुराणों से कुछ प्रसंग दे सकते थे। ब्राह्मणों की अच्छाई-बुराई, सहमति-असहमति सब बताते थे। यादवों की मूढ़ता, अज्ञानता, शाप—सब पता था उन्हें और बताते-सुनाते भी थे!

आखिर जब हम छोटे थे, तब हमें क्या ही पता लगता था कि कब हमारी तारीफ़ कर दी और कब कुछ खरी-खोटी सुना दी! हालाँकि पड़ोस में अलग-अलग समाजों के और भी परिवार थे, इसलिए बात संभालना भी जानते थे ठाकुर बाबा। घर के सामने एक अन्य यादव परिवार था (और आज भी है), एक कोने में त्रिपाठी जी, और एक कोने में सेठ जी। एक तरफ़ राय साहब भूमिहार थे।

ठाकुर बाबा गुपचुप इशारों से शायद सभी के रंग-राग, तौर-तरीक़े और आचार-विचार बताते थे कि कौन लोग कैसे होते हैं। 🤓

और उनके तौर-तरीक़ों का कारण भी समझाते थे कि कौन-सी पौराणिक कथा और कब उनका पेशा, रोज़मर्रा का काम, इंसान और उसके समाज को कैसा बनाता है।

Comments

Popular posts from this blog

Origin of the word "Jugaad"

The problem with India Against Corruption (www.indiaagainstcorruption.org)

When the Ship’s Gangway couldn’t reach the jetty